देहरादून : इस आईएएस अधिकारी को मिली उद्यान निदेशक की जिम्मेदारी , आदेश जारी…..
देहरादून : भ्रष्टाचार के आरोपों में हटाए गए उद्यान विभाग के निदेशक रहे बवेजा के स्थान पर उद्यान विभाग की जिम्मेदारी अब आईएएस रणवीर चौहान को दी गई है। वे वर्तमान में कृषि विभाग के अपर सचिव भी हैं।

उद्यान विभाग की तमाम योजनाओं को लेकर बवेजा पर सवाल खड़े होते रहे हैं। दो दिन पहले मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए बवेजा को निलंबित कर दिया था। उस पर उत्तरकाशी की एक नर्सरी को अनैतिक लाभ पहुँचाने का आरोप था।शासन में अपर सचिव रणवीर चौहान को उद्यान निदेशक की जिम्मेदारी दी गयी है। सचिव दीपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को इस आशय के आदेश जारी किए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत