भवाली एयरफोर्स के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में उड़ा रहे थे ड्रोन, तीन गिरफ्तार
भवाली। एयरफोर्स भवाली के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र मैं ड्रोन उड़ाने वाले तीन व्यक्तियों को ड्रोन के साथ भवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिनांक 12 जून की शाम 6 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भवाली एयरफोर्स स्टेशन के पास प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र मैं ड्रोन उड़ाने की घटना के पश्चात एयरफोर्स भवाली द्वारा थाना कोतवाली भवाली में सूचना देकर मुकदमा दर्ज करवाया गया।
रक्षा संस्थान एयर फोर्स की सुरक्षा को देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार तथा प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के निर्देशन में ssi प्रकाश सिंह मेहरा की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्यामखेत भवाली एग्जॉल्टर सोसाइटी से तीन व्यक्तियों पुष्पेंद्र सिंह निवासी बुलंदशहर मोहम्मद ताहिर निवासी गाजियाबाद तथा मोहम्मद ओसामा निवासी बिजनौर से दो ड्रोन मय उड़ाने के उपकरण बरामद किए गए तथा पूछताछ हेतु गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ में बताया कि वह फ्लैट बिक्री और प्रॉपर्टी सेलिंग का कार्य करते हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर अपार्टमेंट की फुटेज डाल कर बेचते हैं। एयर फोर्स एरिया के समीप ड्रोन उड़ाया जाना प्रतिबंधित है इसकी जानकारी उनको नहीं थी। अभियुक्त गणों से बरामद दोनों ड्रोन मय उपकरण कब्जे में लेकर सीज किया गया तथा उनके विरुद्ध मुकदमे में वैधानिक कार्रवाई की गई। विगत वर्ष अगस्त माह अभी ड्रोन उड़ाए जाने की शिकायत के संबंध में भी पूछताछ की गई जिसमें अभियुक्त पुष्पेश द्वारा अपने साथी के साथ ड्रोन उड़ा कर फ्लैटों की वीडियोग्राफी करना स्वीकार किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार