उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते कल इस जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें 👉

मौसम विभाग की ओर से 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 जुलाई (बुधवार) को जनपद बागेश्वर के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

यह निर्णय राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), देहरादून द्वारा जारी पत्र और मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के आधार पर लिया गया है। प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (30 जून 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!