प्रेम संबंध के चलते पिता बना हैवान; बेटी को गंगनहर में धक्का देकर मार डाला, कांवड़ियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने सिर्फ इसलिए अपनी 18 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी क्योंकि वह गैर बिरादरी के युवक से प्रेम करती थी। वारदात शनिवार देर शाम सिडकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलौर गंगनहर पुल पर हुई, जहां आरोपी ने बेटी को गंगनहर में धक्का दे दिया।
आरोपी की पहचान ग्राम ढालूवाला निवासी प्रदीप धीमान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसकी बेटी प्राची एक गैर बिरादरी के युवक से प्रेम करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। पिता इस रिश्ते से नाराज था और उसने बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
शनिवार शाम आरोपी प्रदीप ने बेटी को बाइक पर बिठाया और मंगलौर गंगनहर पुल ले गया। वहां पहुंचकर उसने बेटी को नहर में धक्का दे दिया। घटना के समय वहां से गुजर रहे कांवड़ियों ने यह सब देख लिया। उन्होंने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी।
सूचना मिलने पर एसएसआई रफत अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जो शनिवार रात से रविवार तक लगातार जारी रहा, लेकिन अब तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गंगनहर में युवती की तलाश अब भी जारी है और सर्च ऑपरेशन में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश