उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी के चलते इस जनपद में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड के चंपावत जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 4 अगस्त 2025 (सोमवार) को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंपावत के अध्यक्ष द्वारा जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि मानसून अवधि में अतिवृष्टि, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि, भूस्खलन और अन्य आपदा संभावित स्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
स्थानीय मौसम की स्थिति, मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से समन्वय के बाद यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों से अपील की है कि वे किसी भी आपदा की स्थिति में सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।



आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित