पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पुलिस कर्मियों से ग्रेड-पे पर किया बड़ा वादा
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान हो चुके हैं ऐसे में अब पुलिस कर्मियों को लेकर हरदा ने ग्रेड-पे पर बड़ा वादा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा मतदान हो चुका है, चुनावी वादे हवा में अभी भी गुंजायमान हैं. हमने एक विशेष वादा अपने पुलिस के जवानों से किया है, वो वादा है उनकी ग्रेड पे को पुनः पुराने स्तर पर लाने का पुलिस की सेवाओं विशेष तौर पर उनके ड्यूटी हावर्स व ड्यूटी के दौरान विद्यमान चुनौतियों और उपलब्ध मानवीय सुविधाओं को लेकर किसी अन्य राजकीय सेवा से नहीं की जा सकती है।
हरीश रावत ने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम इनको सामान्य तौर पर कर्मचारी संगठनों की मांगों से अलग हटकर के देखेंगे और इनके संदर्भ में निर्णय भी लीक से हटकर के ही लिया जाएगा। में पुलिसकर्मियों के कुटुंबीजनों से भी प्रार्थना चाहूंगा कि नई सरकार बनने जा रही है। हमें पूरी उम्मीद है कि राज्य की जनता कांग्रेस को विश्वास दे रही है। आप हमें समुचित समय दें और हम नहीं चाहते कि आपके द्वारा आवाज उठाए जाने के बाद इस मामले का समाधान निकालें। हम स्वस्पूरित तरीके से इस मामले का समाधान निकालने के लिए वचनबद्ध हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित