लालकुआं विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया नामांकन
लालकुआं। लालकुआं विधानसभा सीट इस बार सबसे हॉट सीट बन गयी है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव मैदान में है। हरीश रावत ने आज अपना नामांकन किया, उन्होंने कहा की अब वो पिछले चुनावों की हार को देखते हुए गलतियां नहीं करेंगे, हरीश रावत के साथ इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या और हरीश चंद दुर्गापाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अत्यधिक उत्साहित थे। जोकि ,हरदा हमारा आला दुबारा, के नारे लगा गया। उनके आने से पूर्व ही तहसील के आसपास मौजूद भारी संख्या में लोग हरीश रावत की एक झलक देखने को अत्यधिक उत्साहित नजर आ रहे थे। उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए क्षेत्रवासियों का अभिवादन भी किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व मंत्री हरिश चंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, सरदार गुरदीप सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा, गिरधर बम, दीपक बतरा, प्रमोद कॉलोनी, जीवन कवडवाल, गुरदयाल मेहरा, हरीश बिसोती, मोहन चंद्र कुड़ाई, रूप सिंह जीना, राजेंद्र सिंह खनवाल, एडवोकेट बालम बिष्ट, अनिल कुमार सिंह, सरस्वती, तुलसी बिष्ट, विमला जोशी, मीना, कपिल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, पंकज दुर्गापाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, हरीश दानू, पंकज दानू, मनोज दानू, मुन्ना बिष्ट समेत अनेक लोग मौजूद थे

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!