उत्तराखंड के चार मेडिकल कॉलेजों को मिले 10 नए डॉक्टर, देखिए कहां-कहां मिली है तैनाती…!
देहरादून। उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। बुधवार को हुए इंटरव्यू के बाद राज्य के चार प्रमुख राजकीय मेडिकल कॉलेजों के लिए 10 डॉक्टरों का चयन किया गया है। कुल 24 डॉक्टरों के साक्षात्कार हुए थे, जिनमें से 10 को विभिन्न कॉलेजों के लिए चयनित किया गया है।
चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने जानकारी देते हुए बताया कि दून मेडिकल कॉलेज में एक-एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट, रेडियोथेरेपिस्ट, महिला रोग विशेषज्ञ और पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गई है। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को एक-एक ईएनटी स्पेशलिस्ट और दंत रोग विशेषज्ञ मिले हैं, वहीं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के लिए तीन डॉक्टरों का चयन हुआ है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को भी एक डॉक्टर मिला है।
इन नियुक्तियों से इन कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। सरकार का प्रयास है कि मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी को जल्द दूर किया जाए, ताकि आम जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण