उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार ने एक झटके में 244 नए पदों को दी मंजूरी, जारी हुआ आदेश

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं और उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने रोजगार और शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवसृजित परिसरों के लिए 244 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। शासन स्तर से इसका आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: MBPG कॉलेज के बाहर छात्र गुटों में भिड़ंत, छात्राओं के बीच भी चले लात-घूंसे; पुलिस ने खदेड़ा


सरकार के इस फैसले के तहत विश्वविद्यालय के बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ परिसरों को पहली बार स्थायी शैक्षणिक और प्रशासनिक ढांचा मिलेगा। इससे शिक्षण व्यवस्था, शोध कार्य और प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।


उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नवसृजित पदों में शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर दोनों संवर्ग शामिल हैं। यूजीसी मानकों के अनुरूप विभिन्न विषयों में शिक्षकों के पदों के साथ-साथ प्रशासनिक पद भी सृजित किए गए हैं। बागेश्वर परिसर में ही विभिन्न विषयों के 38 शैक्षणिक पद स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ITI गैंग का सरगना देवेंद्र बिष्ट हिरासत में


सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन पदों पर आउटसोर्स व्यवस्था लागू होगी, वहां राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से जल्द नियुक्तियां की जाएंगी।
सरकार का मानना है कि इन पदों के सृजन से तीनों परिसरों में शिक्षण गुणवत्ता बेहतर होगी, शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों को आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। वहीं, रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad