हल्द्वानी: MBPG कॉलेज के बाहर छात्र गुटों में भिड़ंत, छात्राओं के बीच भी चले लात-घूंसे; पुलिस ने खदेड़ा
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मंगलवार को कॉलेज परिसर के बाहर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान छात्राओं के बीच भी लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नैनीताल रोड स्थित कॉलेज के बाहर मतदान खत्म होने के कुछ देर बाद छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक छात्रा के सिर में चोट लग गई। साथियों ने घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने लाठी फटकारकर खदेड़ा
हंगामा बढ़ने पर कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में छात्र जमा हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठी फटकारकर हंगामा कर रहे छात्रों को मौके से खदेड़ा, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
घटना के बाद कॉलेज के बाहर कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मारपीट की वास्तविक वजह और इसमें शामिल छात्रों की पहचान जांच के बाद स्पष्ट होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता के साथ सौतेला व्यवहार तो नहीं? मोहन कुड़ाई बोले- 27 सितंबर के जनआक्रोश के बाद क्या खुलेगी सरकार की नींद?
आज का राशिफल (29 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (28 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!