हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ITI गैंग का सरगना देवेंद्र बिष्ट हिरासत में
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव के मतदान से पहले नैनीताल पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ITI गैंग के सरगना बताए जा रहे देवेंद्र बिष्ट को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, चुनाव के दौरान किसी तरह की अराजकता या चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि ITI गैंग के नाम को लेकर छात्र-छात्राओं में भय का माहौल होने की जानकारी सामने आई थी। देवेंद्र बिष्ट के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस की ओर से कही गई है।
मतदान से पहले पुलिस की सख्ती
छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संभावित उपद्रवियों और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले तत्वों पर पुलिस की नजर है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य माध्यमों से भी गतिविधियों पर निगरानी रख रही है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता और हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस ने छात्रों से भी अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद का हिस्सा न बनें। मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता के साथ सौतेला व्यवहार तो नहीं? मोहन कुड़ाई बोले- 27 सितंबर के जनआक्रोश के बाद क्या खुलेगी सरकार की नींद?
आज का राशिफल (29 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (28 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, 5 अक्टूबर तक सरकार को समय; अधिसूचना नहीं हुई तो फिर शुरू होगा धरना