उत्तराखंड: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छह भर्ती परीक्षाओं का रास्ता साफ; तीन और भर्तियों पर जल्द होगा फैसला
देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से सिलेबस तय न होने के कारण अटकी हुई छह भर्ती परीक्षाओं का रास्ता अब साफ हो गया है। वहीं, समूह-ग की तीन अन्य भर्तियों पर भी जल्द फैसला होने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रियाएं सिलेबस फाइनल न होने के कारण रुकी हुई थीं। भर्ती प्रस्ताव (अधियाचन) आयोगों को मिलने के बावजूद परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी नहीं हो पा रहा था। अब संबंधित विभागों की सहमति मिलने के बाद इन भर्तियों के सिलेबस को अंतिम रूप दे दिया गया है।
जिन भर्तियों का रास्ता साफ हुआ है, उनमें सहायक लेखाकार, कृषि अधिकारी (ग्रेड-1), कृषि अधिकारी (ग्रेड-3), जल संस्थान केमिस्ट और लाइब्रेरियन सहित छह पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद इनका सिलेबस संबंधित भर्ती आयोगों को भेजा जाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
वहीं, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की वैयक्तिक सहायक/अपर निजी सचिव, स्नातक स्तरीय और लिपिकीय वर्ग कनिष्ठ सहायक भर्ती के सिलेबस पर भी अंतिम चरण में काम चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अगले एक महीने के भीतर इन पर भी निर्णय लिया जा सकता है।
इसके अलावा एई-जेई भर्ती के सिलेबस को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को शासन स्तर पर बैठक प्रस्तावित है। वहीं, वन विभाग स्केलर भर्ती नियमावली में संशोधन के बाद आगे बढ़ाई जाएगी

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्दूचौड़ में सड़क नहीं, रफ्तार बन रही जान की दुश्मन; आखिर कब सुधरेंगे बेतरतीब वाहन चलाने वाले?
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट; कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल