हल्द्वानी: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल….
हल्द्वानी से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक सवार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मारुति वैन में सवार छह लोग घायल हो गए। दर्दनाक हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार बाजपुर की ओर आ रहा था। जबकि मारुती वैन हल्द्वानी की और जा रही थी। इस दौरान दोनों आमने सामने आ गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन में सवार छह लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
घायलों की पहचान ममता, वंदना, राकेश, अनारवती, रोहित और अमन के रूप में हुई है। सभी महेशपुरा के निवासी बताए जा रहे है।मृतकों की पहचान रिफाकत अलि (25), सराफत अलि (62) और सुमित (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश