हल्द्वानी: यहां बाइक और स्कूटी की टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, तीन घायल
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांठ क्षेत्र में बाइक व स्कूटी की जोरदार भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इलाज के दौरान बाइक चालक युवक की मौत हो गई। बाकी तीनों घायलों का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, नगर हर्षिता गार्डन बिठौरिया में रहने वाला 18 वर्षीय शिवम पुत्र बनवारी लाल खेती-बाड़ी का काम करता था। देर शाम वह अपने पिता बनवारी के साथ बाजार आया था। वापस लौटते समय लालडांठ शांतिनगर के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग सड़क पर लहूलुहान हो गए। राहगिरों ने सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात शिवम की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों के बारे में जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश