हल्द्वानी : गौला नदी में डूबने से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
हल्द्वानी। गौला नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चा राजपुरा क्षेत्र के 16 क्वार्टर धोबी घाट का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार वह अपने दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने के लिए गया था, अचानक वह गौला नदी के बहाव में फस गया और देखते ही देखते वह पानी के अंदर डूब गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, पुलिस ने बच्चे को नदी से निकाला और उसे बेस हॉस्पिटल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने बताया बच्चे की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वही बच्चे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ह।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश