हल्द्वानी: विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के ऐलान से डीएम अलर्ट, उपकेन्द्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट किए तैनात, दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यूजेवीएनएल (उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड), यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) और पिटकुल (पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड) के कर्मचारियों की 6 अक्तूबर से बेमियादी हड़ताल पर जाने की संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के सभी उपकेन्द्रों पर सघन दृष्टि रखने तथा सूचनाओं का आदान प्रदान किये जाने हेतु जिला आपदा परिचालन केन्द्र नैनीताल के दूरभाष नम्बर 05942-231178, 231179 को कंट्रोल रूम के रूप में स्थापित किया है।

उन्होंने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को आदेश दिये हैं कि अपने-अपने परगना क्षेत्रार्न्गत तत्काल कंट्रोल रूम स्थापित करते जनमानस को जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने सम्भावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति सूचारू बनाये रखे जाने हेतु विद्युत वितरण खण्ड मण्डल हल्द्वानी (नैनीताल) के विद्युत उपकेन्द्रों पर सेक्टर मजिस्टेटों की तैनाती की है। उन्होंने उपकेन्द्र काठगोदाम, रानीबाग, तथा गौलापार के लिए सहायक अभियन्ता एनएच बीसी आर्य जिनका मोबाइल नम्बर 9410782178 है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

इसी प्रकार उपकेन्द्र सुभाष नगर, कालाढूंगी चौराहा, 13 बीघा के लिए सहायक अभियन्ता पीएमजीएसवाई हेम उपाध्याय मो.न. 9412168989, टीपी नगर, फूलचौड, कठघरिया के लिए सहायक अभियन्ता पीएमजीएसवाई मनोज बिष्ट मो.न. 8755278765, कमलुवागांजा व फुटकुआं के लिए सहायक अभियन्ता विद्युत सिंचाई रामवृक्ष यादव मो.न. 7310932517, लालकुआं के लिए सहायक अभियन्ता पीएमजीएसवाई राजेन्द्र कुमार चौधरी मो.न. 941128545 को सेक्टर मजिस्टेट के रूप में तैनाती की है।

विद्युत वितरण खण्ड रामनगर के उपकेन्द्र चिल्किया एवं घांसमण्डी के लिए सहायक अभियन्ता लोनिवि देशराज सिंह मो.न. 9720926336, बैलपड़ाव के लिए सहायक अभियन्ता पीएमजीएसवाई राजन पंत मो. 9411680215, मालधनचौड के लिए सहायक अभियन्ता सिंचाई मयंक मित्तल मो. 730224661, कालाढूंगी के लिए सहायक अभियन्ता पेयजल निगम राजेश श्रीवास्तव मो. 9412324742, कोटाबाग के लिए सहायक अभियन्ता पेयजल निगम महेन्द्र सिंह मो. 8755336539 को सेक्टर मजिस्टे तैनात किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

विद्युत वितरण खण्ड नैनीताल के उपकेन्द्र सूखाताल व पांइस के लिए सहायक अभियन्ता लोनिवि लक्ष्मण सावंत मो. 7351466218, मेहरा गावं, भीमताल व घोडाखाल के लिए सहायक अभियन्ता लोनिवि पीएस बिष्ट मो. 8954789374, गरमपानी के लिए सहायक अभियन्ता सिंचाई डीडी सती मो. 7895617424, बेतालघाट के लिए सहायक अभियन्ता आरडब्लूडी महेन्द्र सिंह मो. 9536865796, रामगढ व सरगाखेल के लिए सहायक अभियन्ता लोनिवि गोविन्द जनोटी मो. 9412930018, ओखलकांड के लिए सहायक अभियन्ता सिंचाई डीसी पंत मो. 9149189048 तथा पदमपुरी के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत विजय बिष्ट मो. 9837860090 को सैक्टर मजिस्टेट तैनात किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

प्रत्येक उपकेन्द्र पर दो एसएसओ व दो लाइनमैन तैनात कराये जा रहे हैं, साथ ही प्रत्येक उप जिलाधिकारी को प्रत्येक उपकेन्द्र हेतु तीन-तीन आईटीआई के ट्रेनिंग युक्त इलैक्ट्रिकल डिप्लोमा धारक तैनात करने हेतु तथा सुरक्षा के दृष्टिगत चौबीस घण्टे सुरक्षा बल तैनात किया जायेगा।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने सेक्टर मजिस्टेटों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने तैनाती क्षेत्रों में आवश्यक रूप से उपस्थित रहकर स्थिति पर पैनी नजर रखते हुए शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखेंगे साथ ही विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होने देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad