हल्द्वानी: घर से निकले अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका….
हल्द्वानी। दोस्तों के साथ घर से निकले अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस मौत की वजह शराब के नशे में गिरना मान रही है। जबकि परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रूपनगर, मुखानी निवासी 58 वर्षीय वीर सिंह नेगी को बीती शाम उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी और ढूंढखोज शुरू कर दी गई। इस बीच सोमवार सुबह वह क्रियाशाला के पास बेसुध पड़ा मिला। उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
बताया जाता है की मृतक वीर सिंह शराब का आदी था। पुलिस अत्यधिक शराब के नशे में गिरने से उसकी मौत होना मान रही है। जबकि मृतक की पत्नी ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश