हल्द्वानी: यहां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए छात्र-छात्रा, लोगों ने किया हंगामा, मामला दर्ज
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां नाबालिग छात्र और उसके सहपाठी छात्रा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद काफी हंगामा हुआ हंगामा के बाद इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छात्र-छात्रा को थाने ले आई. छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था के स्नातक के छात्र-छात्रा घूमने के लिए रानीबाग क्षेत्र के लमजाला गांव की ओर गए इस दौरान ग्रामीणों ने नाबालिग छात्र और छात्रा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा काट दिया. सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस छात्र और छात्रा को थाने ले आई. यहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया. इस दौरान कुछ समाज संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे हंगामा खड़ा कर दिया जहां पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।
पुलिस के अनुसार छात्रा के परिजनों की तहरीर पर नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मेडिकल जांच से ही पता चलेगा कि दुष्कर्म हुआ या नहीं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण