हल्द्वानी: यहां फौजी को दोस्त पर भरोसा करना पड़ा भारी, खाते से उड़ाए 8.5 लाख रुपए,…..मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। सेना के एक जवान को अपनी दोस्ती पर विश्वास करना भारी पड़ गया। जवान के खाते से दोस्त ने साढ़े आठ लाख रुपए निकाल लिए। दोस्त ने पहले एटीएम का पिन कोड पता कर लिया और फिर रकम निकालता रहा। वहीं पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिथौरागढ़ जनपद के गिरगांव तहसील तेजम निवासी चंद्र भानु इटवाल सेना में कार्यरत है। हल्द्वानी पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि करीब एक साल पहले वह छुट्टी पर आया था। इस दौरान पिथौरागढ़ जाने से पहले हल्द्वानी में अपने दोस्त कमलेश सिंह मर्तोलिया के घर दोनहरिया अंबानगर में रुका था। एक दिन वह एटीएम में पैसा निकालने गया, जहां उसका दोस्त भी उसके साथ था। इस दौरान उसका दोस्त कमलेश ने पैसे निकालते हुए एटीएम का पिन नंबर देख लिया। रात को वह कमलेश के यहां ही रुका तो उसने एटीएम निकाल लिया। वापसी में दिल्ली जाने पर उसने देखा कि उसके पास एटीएम नहीं है। उसने कमलेश को फोन किया तो उसने कहा कि एटीएम उसके घर रह गया है, जिसे वह उसके घर पहुंचा देगा। करीब एक साल तक चंद्र भानु जम्मू कश्मीर क्षेत्र में ड्यूटी पर रहा। इस बीच कमलेश से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल नंबर बंद आया। बाद में उसने घर आकर बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि खाते से 8.50 रुपए की रकम निकाली जा चुकी थी। खाते से पैसे निकले होने की जानकारी मिलते उसके होश उड़ गए, बैंक में जानकारी ली तो पता चला कि उसके एटीएम कार्ड से जगह-जगह से पैसे निकाले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देते हुए दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश