हरिद्वार: धर्मनगरी में आज वैशाखी पर्व पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हरिद्वार। वैशाखी पर्व पर गंगा स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड के अलावा अन्य गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की गंगा स्नान करने के लिए भीड़ उमड़ी। वहीं, गंगा स्नान के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बिना कोरोना प्रतिबंधों के हो रहे गंगा स्नान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। जिसके मद्देनजर मेला क्षेत्र को 15 जोन और 38 सेक्टरों में बांटा गया है।
श्रद्धालुओं का मानना है कि गंगा में डुबकी लगाने मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. मां गंगा मनचाही मुराद पूरी करती हैं और मोक्ष प्रदान करती हैं। मान्यता है कि यह त्योहार नववर्ष की शुरुआत है। इसे स्नान, भोग लगाकर और पूजा करके मनाते हैं। मान्यता है कि हजारों साल पहले देवी गंगा इसी दिन धरती पर उतरी थीं। उन्हीं के सम्मान में धर्मावलंबी पारंपरिक पवित्र स्नान के लिए गंगा किनारे एकत्र होते हैं तथा इस पर्व को मनाते है। श्रद्धालुओं का मानना है कि आज के दिन गंगा स्नान के साथ दान पुण्य करना से उनकी मनोकामना पूरी होती हैं और परिवार में सुख शांति प्राप्ति होती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!