हरिद्वार: श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में गिरफ्तार शिष्य आनंद गिरि का आश्रम हुआ सील।
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में गिरफ्तार उनके शिष्य आनंद गिरि के हरिद्वार स्थित आश्रम को सील कर दिया गया है। ये कार्रवाई हरिद्वार-ऋषिकेश विकास प्राधिकरण की टीम ने आज शाम को की है। वहीं बता दें कि आनंद गिरी और आद्या तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आनंद गिरि का आश्रम श्यामपुर कांगड़ी इलाके के गाजीवाला में है। आरोप है कि आश्रम का निर्माण बगैर नक्शा पास कराए हुआ है। पहले भी एचआरडीए ने यह कार्रवाई की थी, लेकिन बाद में आनंद गिरि ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर बगैर किसी आदेश के इसे खुलवा लिया था। नरेंद्र गिरि की मौत के बाद आनंद गिरि को यही से हिरासत में लिया गया था।
श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के मौत के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि का नाम आने के बाद हाल ही में उत्तर प्रदेश की पुलिस आनंद गिरी को अपनी कस्टडी में हरिद्वार से उत्तर प्रदेश ले गई थी। उनके ऊपर आस्ट्रेलिया में यौन शोषण का भी आरोप लगा, जिसमें उनकी गिरफ्तारी हुई। वो सिडनी के जेल में रहे। उन्हें महंगी गाड़ियों और बाइक्स का शौक है जो की सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों से साफ झलक रहा है। इसके बाद आनंद गिरि का महंत नरेंद्र गिरि से बाघम्बरी गद्दी की संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था, जिससे वो चर्चा में आए थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…