उत्तराखंड में बारिश का कहर, देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही
देहरादून। उत्तराखंड में बीती रात से हो रही लगातार बरसात के कारण देहरादून सहित कई जगह का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। देहरादून में देर रात से बारिश का दौर जारी है। देहरादून जिले के रायपुर ब्लाक में सरखेत गांव में शनिवार की तड़के बादल भी फट गया।
सरखेत गांव के लोगों ने बताया कि यह घटना तड़के करीब 2.45 बजे की है । सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची SDRF की टीम द्वारा ग्राम सरखेत में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित कर दिया गया है. जबकि कुछ लोगों ने एक रिसॉर्ट में शरण ली है जिन्हें रेस्क्यू करने हेतु टीम जा रही है। इसके साथ ही देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए। भारी बारिश की वजह से मालदेवता पर बना पुल भी बह गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण