उत्तराखंड: देहरादून सहित इन पांच जिलों में आज भारी बारिश के आसार
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी प्रदेश में दो दिन वर्षा से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। गुरुवार को भी देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
बुधवार सुबह छह बजे से 11 बजे तक देहरादून के तेज वर्षा हुई। इस दौरान आशारोड़ी में 49.5 मिमी, झाझरा में 31.3 मिमी, सहस्रधारा में 30.2 मिमी, मालदवेता में 28.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। 11 बजे बाद कुछ क्षेत्रों में वर्षाथमी लेकिन अन्य क्षेत्रों में दिनभर रिमझिम वर्षा जारी रही। इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल