Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का चेतावनी, यलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के सभी जिलों में 19 सितम्बर तक भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के भूस्खलन और चट्टान गिरने से राजमार्ग बाधित हो सकता है तथा निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक