बड़ी खबर : देहरादून–हरिद्वार सहित 06 स्टशनों सहित धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
रुड़की। उत्तराखण्ड के रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें 21 मई को लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई रेलवे स्टेशनों के अलावा हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। बताया गया है कि पत्र में टार्गेट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम भी है। पत्र मिलने से हरिद्वार से नजीवाबाद तक खलबली मच गई है। पुलिस पत्र भेजने वाले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
इस धमकी भरी चिट्ठी की खबर मिलते ही देहरादून से लेकर हरिद्वार और नज़ीबाबाद तक स्टेशनों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पहले भी ऐसे धमकी भरे पत्र मिले हैं। रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को अप्रैल 2019 में भी इसी तरह का धमकी भरा पत्र मिला था।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित