नैनीताल में 31st बनाने आ रहे है तो इन नियमों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकते है मुसीबत में
नैनीताल। 31st पर नैनीताल में उमड़ने वाली पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक बना दिया है। होटल में बुकिंग और पार्किंग उपलब्धता पर ही पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट से शहर के भीतर प्रवेश मिल पाएगा। यदि शहर से आठ किमी पूर्व एंट्री प्वाइंट रूसी बाईपास और नारायण नगर में पार्किंग फुल हो गई तो पर्यटक वाहनों को काठगोदाम और कालाढूंगी में ही रोक दिया जाएगा। यहां से शटल बस व टैक्सी सेवा संचालित की जाएगी।
सीओ संदीप नेगी ने बताया कि 31st पर शहर में विशेष यातायात प्लान लागू रहेगा। पहला प्रयास पर्यटकों को होटल तक पहुंचाने का रहेगा। यदि शहर के पार्किंग स्थल फुल हुए तो उसके बाद पार्किंग वाले होटलों में बुकिंग करा चुके पर्यटकों को ही शहर के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। रूसी बाइपास और नारायण नगर में वाहनों को पार्क करवाकर शटल सेवा से पर्यटक नैनीताल पहुंचेंगे। रूसी बाइपास पर भी वाहनों को दबाव बढ़ा तो काठगोदाम और कालाढूंगी में ही पर्यटक वाहनों को खड़ा किया जाएगा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
31st का जश्न मनाने के लिए पर्यटक बड़ी तादाद में नैनीताल पहुंचते हैं। नैनीताल हिल स्टेशन देशभर के पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। यही कारण है कि हर साल थर्टी फर्स्ट को नैनीतात पहुंचने वाले सैलानियों की भड़ को संभालने में प्रशासन के पसीने छूट जाते हैं। कई बार तो घंटों लगने वाले जान के कारण पर्यटक वाहनों में ही फंसे रह जाते हैं। जिसे देखते हुए इस बार प्रशासन ने पहले से ही तैयारी दुरुस्त कर ली है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!