उत्तराखंड: सीएम धामी की अध्यक्षता में आज अहम कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक शुक्रवार को आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक शाम चार बजे सचिवालय में प्रस्तावित है, जिसमें कई अहम विषयों पर चर्चा के साथ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के लिए तैयार किए गए विभिन्न विधेयकों पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, गृह, शहरी विकास और कृषि विभाग से जुड़े कई प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखे जाने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार से जुड़े नीतिगत फैसलों और नई योजनाओं को लेकर भी चर्चा हो सकती है। ऐसे में इस कैबिनेट बैठक को काफी अहम माना जा रहा है और प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं।