उत्तराखंड के 12 लाख पेंशन धारकों के लिए जरूरी खबर; 31 मई तक करवा लें ये काम
देहरादून। समाज कल्याण विभाग ने प्रदेशभर में पेंशन धारकों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग को 31 मई तक 12 लाख 9 हजार 668 पेंशन धारकों का सत्यापन पूरा करना है, जबकि 10 जून तक इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपनी होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत बुजुर्ग, दिव्यांग, किसान, विधवा पेंशन धारकों को हर माह करोड़ों की धनराशि पेंशन के रूप में जारी की जाती है। ऐसे में पेंशन पारदर्शिता से जारी हो सके। इसको लेकर हर वर्ष पेंशन धारकों के सत्यापन किए जाते हैं। इस बार पेंशन सत्यापन में देरी के पीछे की वजह साफ्टवेयर में तकनीकी समस्या रही।
तकरीबन 15 दिन इस तकनीकी समस्या से कर्मचारी और अधिकारियों को गुजरना पड़ा। ऐसे में जिला प्रशासन ने सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की है। निर्धारित समय पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने को लेकर ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण विभाग को जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया तीन सप्ताह सत्यापन के रह गए हैं। इस अवधि में 12 लाख पेंशन धारकों के सत्यापन किए जाने हैं। सत्यापन में लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति प्रशासन को भेजी जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी