लखीमपुर खीरी में किसानों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध लालकुआं में कांग्रेसियों ने फूका योगी सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। शहीद स्मारक के समीप आज कांग्रेस ने योगी सरकार का पुतला दहन कर लखीमपुर खीरी में किसानों की जघन्य हत्या पर करी निंदा। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के राज में अपराधिक घटनाएं चरम पर है, और सरकार में बैठे हुए लोग अपराधिक लोगों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनरत किसानों पर वाहन चलाना और उन्हें मौत के घाट उतार देना लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, जिला महामंत्री भुवन पांडे, जीवन कबडवाल, बलवंत दानू, केदार सिंह दानू, देवी दत्त पांडे, पुष्कर दानू, शिवराज सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र कुड़ाई, गिरधर बम, गुरदयाल मेहरा, शेखर जोशी समेत अनेकों कांग्रेसी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad