टेरिटोरियल आर्मी डे में सीएम धामी ने गाया बेड़ू पाको बारमासा गीत, जवानो के साथ किया जमकर डांस
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देर शाम देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित 127 इंफेंट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी कैंपस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जवानों के साथ डांस किया, साथ ही उन्होंने उनके साथ बेड़ू पाको बारमासा गीत भी गाया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने जवानों के बीच जाकर उनसे बातचीत की तथा सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ प्रकृति को सजाने का भी कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता समय की जरूरत भी है।
इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मे. जनरल संजीव खत्री, टेरिटोरियल आर्मी के कमांडिंग आफिसर कर्नल रोहित श्रीवास्तव, कर्नल जोयदास गुप्ता, ले. कर्नल नवीन पंवार सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं सेना के जवान उपस्थित थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल