UKSSSC Paper Leak Case में पंतनगर यूनिवर्सिटी का रिटायर्ड अधिकारी हुआ गिरफ्तार।।
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में आज गुरुवार को पंतनगर यूनिवर्सिटी में रिटायर्ड अधिकारी A. E. O. को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से यह 23वीं गिरफ्तारी है।
अभियुक्त वर्ष 2006 से 2016 तक परीक्षा सेल पंत नगर यूनिवर्सिटी में कार्यरत रहा व यूनिवर्सिटी के परीक्षा और प्रिंटिंग कार्य हेतु लंबे समय से यूकेएसएसएससी परीक्षा प्रिंटिंग प्रेस आरआईएमएस लखनऊ के लोगो से जुड़ा था, जहा से परीक्षा के पूर्व में प्रश्न पत्र *एक मध्यस्थ के माध्यम से प्राप्त कर हल्द्वानी व आसपास में छात्रों को दिए गए जिसकी एवज में अस्सी लाख रुपए मिले थे.
पूछताछ उपरांत महत्वपूर्ण कड़ियां इस मामले में जुड़ती जा रही है जिसमे भविष्य में और लोगो की गिरफ्तारी संभव है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!