Uttarakhand Weather News: प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: जनपद दौरे पर पहुंचे CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल, देहरादून में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पर्वतीय जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 24 घंटे में पूरे उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। सरकार, शासन और आपदा आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad