उत्तराखंड: यहां भीषण हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौत
Oplus_0
उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुलसारी-ढालू-मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, जब कार संख्या UK 11 TA 3880 सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचित किया। राहत और बचाव कार्य के दौरान दोनों शव खाई से बाहर निकाले गए।
मृतकों की पहचान दर्शन राम (उम्र 54 वर्ष), पुत्र स्तुती राम, निवासी ग्राम पास्तोली, थराली और दिनेश चंद्र जोशी (उम्र 60 वर्ष), पुत्र बलराम जोशी, निवासी ग्राम नैल, थराली के रूप में हुई है।
स्थानीय प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक