उत्तराखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने दी जानकारी,….देखें वीडियो
देहरादून। उत्तराखंड में बीते दिनों मैदानी इलाकों में तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 30 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम सामान्य बना रहेगा और अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य स्तर पर रहेगा।
हालांकि मई के पहले सप्ताह में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बौछारें, तेज हवाएं और कहीं-कहीं बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इसके चलते तापमान सामान्य या उससे नीचे बना रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत