उत्तराखंड में आज गरज-चमक के साथ मूसलाधार वर्षा की चेतावनी, कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बनी हुई है। तीन दिन से हो रही मूसलधार वर्षा से चारधाम राजमार्ग समेत 190 से अधिक मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के आठ जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। चेतावनी को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर जिले में तमाम स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!