उत्तराखंड: भारी बरसात को देखते हुए आज इस जनपद में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 5 जुलाई 2025 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। संभावित आपदा को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
यह फैसला विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
जिला प्रशासन ने बताया कि मौसम संबंधी हालातों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जनता से भी अपील की गई है कि मौसम बिगड़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!