उत्तराखंड की जेलों में बंद बीमार और बुजुर्ग कैदियों की होगी रिहाई, आदेश जारी
देहरादून। उत्तराखंड की जेलों में सजा काट रहे कैदियों के अच्छी खबर है, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ने आदेश जारी कर कैदियों की रिहाई की राह आसान हो गई है। निश्चित तौर पर यह कैदियों के परिजनों के लिए भी बेहद खुशी की बात है।
कईं दशकों से जेल में सजा काट रहे बुजुर्ग और बीमार कैदियों को उत्तराखंड सरकार ने बड़ी राहत देते हुए उनकी रिहाई का फैसला लिया है। प्रदेश भर की जेलों में बंद 23 बुजुर्ग कैदियों को बीमारी और उनके अच्छे व्यवहार के आधार पर रिहा किया जाएगा।
इनमें हरिद्वार जिला कारागार की एक बुजुर्ग महिला समेत आठ कैदी शामिल हैं। इन सभी को उम्र कैद तक की सजा हो चुकी थी और लगभग 14 से 16 साल से यह सजा काट रहे थे। सभी की उम्र 60 साल से 80 साल तक है।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश में कैदियों की रिहाई की राह आसान हो गई है। निश्चित तौर पर यह कैदियों के परिजनों के लिए भी बेहद खुशी की बात है।
हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रिहाई का आदेश प्राप्त हुआ है, महिला समेत सभी आठ कैदियों को जल्द ही रिहा किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़