उत्तराखंड (दुखद) : हार्ट अटैक से जवान की मौत, एक महीने पहले ही हुई थी शादी
गढ़वाल राइफल्स में तैनात 26 वर्षीय फौजी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। फौजी की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस घर में अभी-अभी खुशियां का माहौल था, वहां सन्नाटा पसर गया। लोकेंद्र प्रताप, पुत्र भगत सिंह, गांव कटाखोली (पोस्ट नवाखाल), श्रीनगर पौड़ी निवाली आठ साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे।
लोकेंद्र हाल ही में गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में ट्रेनिंग पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रात 11:30 बजे तक उन्होंने परिजनों से बातचीत की थी। उसके बाद वे सो गए। अगली सुबह 4:30 बजे तक लोकेंद्र उठे नहीं। जब साथी उठाने पहुंचे तो वे अचेत अवस्था में पाए गए।
डॉक्टरों ने हार्ट अटैक मौत का कारण बताया है। 8 जून को ही उनकी शादी हुई थी, परिवार में खुशी का माहौल था। अब वही घर मातम में डूब गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश