Jobs 2024: नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी,…करें आवेदन

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती निकाली गई है। नर्सिंग के क्षेत्र में डिप्लोमा अथवा डिग्री कर चुके इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से जुड़ी जानकारी
इन पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए अंतिम तारीख 27 मार्च 2024 है ।

वैकेंसी की संख्या
आवेदन के माध्यम से कुल 1930 पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी

शैक्षिक योग्यता
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पतालों में होगी। यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए कैंडिडेट का बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही केंद्रीय नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

ऐसे करें अप्लाई
UPSC की ऑफिशिअल वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से कैंडिडेट इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in को ओपन करना होगा।
अब यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
अब इस न्यू पेज पर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन करें, फिर आवेदन पत्र भरें।
आवेदन पत्र भरने के बाद शुल्क का भुगतान करें।
अंत में फॉर्म को सबमिट करें।
अंत में फॉर्म को डाउनलोड कर उसकी एक कॉपी अपने पास रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad