उत्तराखंड सरकार में इन पदों पर निकली नौकरियां, 92000 तक मिलेगी सैलरी

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने रेवन्यू सब इंस्पेक्टर (पटवारी/लेखपाल) के पदों (UKPSC SI Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स UKPSC के ऑफिशियल पोर्टल psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों (UKPSC SI Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से आरम्भ हो गई है. इसके अतिरिक्त कैंडिडेट्स सीधे इस लिंक https://ukpsc.net.in/lekhpalRI22LV1/ पर के भी इन पदों (UKPSC SI Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक के माध्यम से भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 563 पदों को भरा जाएगा.

UKPSC SI Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां–
ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 14 अक्टूबर
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 04 नवंबर

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

UKPSC SI Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 563
पटवारी 391
लेखपाल 172

UKPSC SI Recruitment 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता
कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए. लेखपाल पदों के लिए कैंडिडेट्स को प्रादेशिक सेना में 2 साल का अनुभव होना चाहिए या राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी / सी सर्टिफिकेट होना चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

UKPSC SI Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा
पटवारी – 21 से 28 वर्ष
लेखपाल – 21 से 35 वर्ष

UKPSC SI Recruitment 2022 के लिए वेतन–
पटवारी – रु. 29200- 92300/- (स्तर-5)
लेखपाल – रु. 29200- 92300/- (स्तर-5)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad