उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिला कमल, देखें किस सीट पर किसकी थी टक्कर
उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटों हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल-धमसिंह नगर सीट पर बीजेपी ने जीत का परचम लहरा दिया है। बता दें कि यहां पिछले लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने सभी सीटों पर क्लीन स्वीप किया था और अब इतिहास को दोहराते हुए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है।
किस सीट पर किसकी थी टक्कर
- हरिद्वार में बीएसपी ने जमील अहमद, बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत और कांग्रेस ने वीरेंद्र रावत को उम्मीदवार बनाया था।
- अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अजय टम्टा और कांग्रेस ने प्रदीप टम्टा को उम्मीदवार बनाया था।
- गढ़वाल सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार गणेश गोदियाल और बीजेपी के अनिल बलूनी चुनाव मैदान में थे।
- नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर बीजेपी ने अजय भट्ट को उम्मीदवार बनाया था, तो कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को मैदान में उतारा। इस सीट पर बसपा ने अख्तर अली माहिगीर को उम्मीदवार बनाया था।
- वहीं, टिहरी गढ़वाल में बीजेपी ने माला राज्य लक्ष्मी शाह को चुनाव मैदान में उतारा, तो बीएसपी की तरफ से नीम चंद छुरियाल और कांग्रेस की तरफ से जोत सिंह गुंनसोला को उम्मीदवार बनाया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!