पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ, तीर्थ पुरोहितों के साथ चल रही वार्ता
रुद्रप्रयाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ पहुंचे हैं। यहां वे मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों और अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर बातचीत चल रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वे केदारनाथ धाम में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वे धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे। पीएम मोदी यहां करीब साढ़े तीन घंटे तक रहेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी सुबह साढ़े सात बजे धाम में पहुंचेगे और करीब 11 बजे लौट जाएंगे। इस अवसर के लिए उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल