बड़ी खबर : काठगोदाम से देहरादून जाने के लिए अब रोज मिलेगी ट्रेन
हल्द्वानी। काठगोदाम से देहरादून जाना अब आसान होगा। गाड़ी संख्या 14120/14119 (काठगोदाम देहरादून) को सप्ताह में 5 दिन के स्थान पर अब प्रतिदिन चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर गाड़ी संख्या यह फैसला लिया गया है।
डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या गाड़ी 14120 ( देहरादून-काठगोदाम) 8 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार गुरुवार, शनिवार, रविवार को चलती थी और गाड़ी 14119 (काठगोदाम-देहरादून) 9 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार को चलती थी। इसके अलावा 14113 (सूबेदारगंज-देहरादून) 7 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार चलती थी, 14 114 (देहरादून-सूबेदारगंज) 10 अगस्त से से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार चलती थी।
कुमाऊं से देहरादून जाने वालों में छात्रों की संख्या ज्यादा है जो ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में रोजाना ट्रेन के संचालन से उन्हें पैनिक लेने की जरूरत नहीं होगी। कई बार ट्रेन नहीं मिलने के भय से छात्र पहले ही शहर छोड़ देते हैं लेकिन अब रोजाना ट्रेन उन्हें सेवा देगी। काठगोदाम – देहरादून शाम 7 बजकर 45 मिनट पर काठगोदाम से देहरादून के लिए रवाना होती है औप सुबह 4.20 पर देहरादून पहुंचती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!