कुमाउं का पहला आंचल कैफै का विधिवत रूप से हुआ भूमि पूजन
लालकुआं। ऑचल पशु आहार निर्माणशाला में प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश में आज मुकेश बोरा प्रशासक, उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फडैरेशन, तिलक राज गंभीर प्रशासक उधमसिंहनगर दुग्ध संघ, योगेन्द्र सिंह रावत अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, उधमसिंहनगर, नवीन दुम्का पूर्व विधायक लालकुआं तथा दुग्ध संघों के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कुमायूं में पहला आंचल मिल्क कैफे का विधिवत् भूमि पूजन किया गया।

आंचल मिल्क कैफे भूमि पूजन के बाद पशु आहार निर्माणशाला रूद्रपुर में एन0एस0आई के तत्वावधान में आयोजित साईलेज कार्यशाला में नैनीताल एवं उधमसिंहनगर के प्रगतिशाल दुग्ध उत्पादकों/कृषकों को राजेन्द्र सिंह चौहान, सामान्य प्रबंधक द्वारा साईलेज के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा प्रेजेंटेशन के माध्यम से कृषकों को साईलेज के संबंध में जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में एनएसआई, न्यू हॉलैण्ड, यारा तथा बायर के प्रतिनिधियों द्वारा साईलेज की गुणवत्ता, मक्का उत्पादन तथा इससे संबंधित नई तकनीक की जानकारी प्रदान कर कार्यशाला में आये प्रगतिशाल कृषकों द्वारा भी अपना अनुभव साझा किया गया।
कार्यशाला में मुकेश बोरा प्रशासक उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फडैरेशन, योगेन्द्र सिंह रावत अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक, उधमसिंहनगर, नवीन दुम्का पूर्व विधायक लालकुआं, तिलक राज गंभीर, प्रशासक, उधम सिंह नगर दुग्ध दुग्ध संघ द्वारा अपने अनुभवों का साझा करते हुए सरकारी गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया गया एवं दुग्ध मंत्री एव मुख्य मंत्री जी का उनके द्वारा कृषकों एवं दुग्ध उत्पादकों के लिए किये जा रहे कार्यां की सराहना करतें हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही पशु आहार निर्माणशाला में ऐसे कार्यक्रमों को कराने हेतु सामान्य प्रबंधक तथा प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त कार्यशाला में फैडेरेशन के अधिकारियों, नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मण्डल सदस्यों, सामान्य प्रबंधक आदि द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय भाकुनी द्वारा किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग