नैनीताल: यहां पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फंदे से लटक कर दी जान
नैनीताल। जिले के मल्लीताल क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के स्टाफ हाउस क्षेत्र निवासी प्रेम कुमार मल्लीताल क्षेत्र स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में काम करते हैं। बीते दिन किसी बात को लेकर उनका पत्नी बबली आर्य से विवाद हो गया था। स्वजनों की हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह शांत कराया गया। रात्रि को खाना खाने के बाद परिवार के सदस्यों अपने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब प्रेम कुमार के बड़े भाई की पत्नी बाथरूम गई तो वहां बबली को फांसी के फंदे पर लटका देख उनकी पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला की चीख सुनकर परिवार के सदस्य वह पहुंचे और बबली को नीचे उतारा, परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि पूछताछ में मामला आत्महत्या का मालूम पड़ रहा है जिसके पीछे पारिवारिक क्लेश की बातें सामने आ रही हैं। फिर भी इस स्वजनों से पूछताछ कर अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग