नैनीताल: यहां पत्नी संग घूमने आया युवक की मौत से होटल में मचा हड़कंप
नैनीताल। सरोवर नगरी में एक होटल में ठहरे एक 30 वर्षीय युवक की दुःखद मौत हो गई। मृतक कल शाम ही अपनी पत्नी के साथ यहां शादी के बाद पहली बार घूमने आया था। दोनों की 20-25 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। सूचना पर जिला चिकित्सालय पहुची कोतवाली पुलिस ने जांच सुरु कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर अंतर्गत टांडा बादली निवासी 30 वर्षीय तजम्मुल हसन अपनी पत्नी कौसर जहां के साथ शादी के बाद घूमने आया था और यहां एक होटल में रुका था। सुबह करीब पांच बजे तजम्मुल के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो कौसर ने शोर मचाया। इस पर होटल के मालिक शुभम व होटल कर्मी मो. ताहिर तत्काल उसे लेकर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिला चिकित्सालय पहुंची कोतवाली पुलिस मृतक का पंचनामा भरने व जांच में लगी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज