उधमसिंह नगर: यहां एसटीएफ की टीम को मिली सफलता, 40 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार।
रुद्रपुर। जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एडीटीएफ की टीम ने 40 किलो डोडे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी ट्रक चालकों को डोडा की सप्लाई करता था आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स नशीले पदार्थों के तस्करों की धरपकड़ में जुटी हुई है। रविवार रात टीम को सूचना मिली कि एक युवक नशीला पदार्थ लेकर किच्छा से रुद्रपुर की ओर आ रहा है। इस पर एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स प्रभारी कमाल खान टीम के साथ किच्छा रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल के पास पहुंच गए, जहां पर टीम ने चेकिंग शुरू कर दी।
यह देख स्कूटर सवार एक युवक मुड़ने लगा, शक होने पर टीम ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चार प्लास्टिक के कट्टों में 40 किलो डोडा बरामद हुआ। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम कनकपुर, भटौली, थाना दातागंज बदांयू निवासी दिनेश कश्यप बताया।
आरोपी ने बताया कि वह डोडा बिंदुखेड़ा में ट्रक चालकों को सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दिनेश कश्यप मूलरूप से बदांयू, दातागंज का रहने वाला है। कुछ समय से वह किच्छा के भंगा में किराए के मकान में रह रहा है।
पूछताछ में दिनेश ने बताया कि दातागंज में अफीम की खेती होती है। डोडा वह दातागंज से सस्ते दामों में खरीदकर किच्छा के भंगा लाता था। भंगा में ही उसने एक गोदाम बनाया है, जिसमें वह खरीदे गए डोडा को रखता है और इसके बाद उसे रुद्रपुर ओर आसपास में सप्लाई करता था। पकड़े गए डोडे की कीमत पांच लाख रुपये आंकी जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…