ऊधमसिंह नगर: यहां ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े वाहनों से बैटरी व डीजल चोरी कर रहे थे, चढ़े पुलिस के हत्थे।
किच्छा: जनपद ऊधमसिंह नगर के किच्छा में ट्रान्सपोर्ट नगर में खड़े वाहनों से डीजल और बैटरी चोरी करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।उनके पास से चोरी गई बैटरी व डीजल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया अजय पुत्र अतराज निवासी वार्ड नंबर सात किच्छा थाना किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा रुद्रपुर मार्ग स्थित इन्ट्राच कम्पनी के सामने स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े वाहनों से लगातार बैटरी चोरी होने के साथ ही डीजल निकाले जाने की सूचना मिली रही थी। जिस पर वह अपने साथी अरसद पुत्र रियासत निवासी सिरोली कलां थाना पुलभट्टा व हेल्परों के साथ गाडियों के पास मंगलवार दोपहर अचानक ट्रान्सपोर्ट नगर पहुंचा तो वहां तीन व्यक्ति उनको देख भागने लगे। उनमें से एक के हाथ में काले रंग की बैटरी व अन्य दो व्यक्तियों के हाथ में केन थी। उन्होंने घेर कर उनको पकड़ लिया।
उनके पास करीब 10 से 12 लीटर डीजल भरा हुआ था। जिसे उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े वाहनों से निकाला था। इस बात को उनहोंने स्वीकार भी किया। पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम मदन सिंह लटवाल पुत्र जगदीश सिंह लटवाल निवासी नगला थाना पंतनगर, निरपाल पुत्र जीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 16 किच्छा व सुधीर पुत्र जगदीश मुंशी निवासी ग्राम आनंदपुर थाना किच्छा बताया। उनके द्वारा वाहन संख्या यूपी 70 ईटी 0891 से बैटरी व डीजल, यूके 04 सीबी 4279 से डीजल निकाला गया था। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…