लालकुआं पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के समर्थन में किया जनसंपर्क, पूर्व सैनिकों से भी की मुलाकात

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। उत्तराखंड विधानसभा के लिए आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लालकुआं में भाजपा के प्रत्याशी मोहन बिष्ट के समर्थन में मुख्य बाजार में पदयात्रा करते हुए भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के लिए वोट मांगा साथ ही पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी के आवास में पूर्व सैनिकों से मुलाकात भी की।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

इस दौरान केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर है केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार ने जिस तरह राज्य में ऐतिहासिक काम किया है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में फिर से भाजपा सरकार सारे मिथक तोड़ते हुए पुनः सत्ता में आकर जनता की सेवा करेगी केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जिस तरह आज उधम सिंह नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली हुई है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और राज्य में पुष्कर धामी की डबल इंजन सरकार पर जनता का पूर्ण विश्वास है। और 10 मार्च को आने वाले नतीजे भाजपा के पक्ष में नजर आएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad