लालकुआं: विधानसभा में बीजेपी के टिकट को लेकर हुई बगावत, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान कल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
लालकुआं। उत्तराखंड चुनाव 2022 को लेकर बीजेपी द्वारा लालकुआं विधानसभा सीट से डॉ मोहन बिष्ट को टिकट दे देने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
टिकट जारी होने के बाद पत्रकारों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन चौहान ने कहा कि वह पिछले 15 वर्षों से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे हैं। परंतु भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा उनकी अनदेखी की है। जबकि उन्होंने दो-दो बार लालकुआं नगर पंचायत की सीट भाजपा की झोली में डाली, तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए तन मन धन से सहयोग किया। इसके बावजूद पार्टी ने उनकी पूरी तरह अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि समर्थकों के जबरदस्त दबाव के चलते कल सुबह साप्ताहिक हाट बाजार प्रांगण में अपने समर्थकों के साथ रायशुमारी के बाद वह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई